निकोला टेस्ला की पांच भविष्यवाणियां जो सही साबित हुईं 17 जनवरी 2018 टेस्ला इमेज कैप्शन, 1856 में पैदा हुए टेस्ला एक आविष्कारक, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिज़िकल इंजीनियर थे. 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणियों ने उन्हें आज भी ज़िंदा रखा है. निकोला टेस्ला 19 वीं शताब्दी के महान आविष्कारकों में से एक थे. हालांकि वो कभी अपने महान प्रतिद्वंद्वी थॉमस एडिसन जितने लोकप्रिय नहीं हुए. दिलचस्प बात ये भी है कि थॉमस एडिसन उनके बॉस थे. जो बिजली की रूप में ख़पत करते हैं इसे विकसित करने में क्रोएशियाई इंजीनियर निकोला टेस्ला का बड़ा योगदान है. एडिसन डायरेक्ट करंट (डीसी) को बेहतर मानते थे, जो 100 वोल्ट की पावर पर काम करता था और उसे दूसरे वोल्टेज में बदलना मुश्किल था. लेकिन टेस्ला का सोचना था कि अल्टरनेटिव करंट (एसी) बेहतर है, क्योंकि उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान था. विज्ञापन टेस्ला इमेज स्रोत,LIBRARY OF THE US CONGRESS इमेज कैप्शन, निकोला टेस्ला जीत टेस्ला की हुई, लेकिन इतिहास में 'फादर ऑफ इलेक्ट्रिसिटी' थॉमस एडिसन को कहा गया. दक्षिण अफ्रीका के उद्यमी एलोन मस्क का शुक्रिया अदा करना होगा, जिन्होंने बिजली से चलने वाली कारों की कंपनी को टेस्ला नाम दिया. मस्क कंपनी में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं और उनकी कंपनी विशेष रूप से बिजली से चलने वाली कारें बनाती है. टेस्ला ने विद्युत के आविष्कार के अलावा कई तरह की टेक्नोलॉजी की भविष्यवाणी की थी, जो दशकों बाद सच साबित होती दिखती हैं. पहिया बनाने में इंसान को इतनी देर क्यों लगी? नीचे उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय भविष्यवाणियों का जिक्र है. वाई फाई टेस्ला इमेज स्रोत,WENJIE DONG / GETTY IMAGES प्लास्टिक: जिसकी खोज ने दुनिया बदल दी थी वायरलेस टेक्नॉलॉजी को लेकर अपने जुनून के चलते टेस्ला ने डेटा ट्रांसमिशन पर केंद्रित कई आविष्कार किए और इससे जुड़े कई सिद्धांतों को विकसित किया. गुइलेर्मो मार्कोनी ने सबसे पहले अटलांटिक भर में मोर्स कोड के ज़रिए पत्र भेजे. लेकिन टेस्ला इससे आगे का कुछ करना चाहते थे. उन्होंने संभावना जताई थी कि पूरी दुनिया में एक दिन टेलिफोन सिग्नल, दस्तावेज़, संगीत की फाइलें और वीडियो भेजने के लिए वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा और आज वाई-फाई के ज़रिए ऐसा करना संभव है. हालांकि वो खुद ऐसा कुछ नहीं बना पाए थे, उनकी ये भविष्यवाणी 1990 में वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कार के साथ सच हुई. मोबाइल फोन टेस्ला इमेज स्रोत,KEVIN SMART / GETTY IMAGES टेस्ला ने 1926 में एक अमरीकी मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में भविष्य के अपने एक और पूर्वानुमान का जिक्र किया था. उन्होंने तस्वीरें, संगीत और वीडियो ट्रांस्मिट करने के अपने आइडिया को 'पॉकेट टेक्नोलॉजी' का नाम दिया. उन्होंने समार्टफोन के आविष्कार के 100 साल पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी. लेकिन क्या टेस्ला ने ये सोचा होगा कि मोबाइल हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन जाएगा? ड्रोन टेस्ला इमेज स्रोत,GETTY IMAGES साल 1898 में टेस्ला ने बिना तार वाला और रिमोट से नियंत्रित होने वाला "ऑउटोमेशन" प्रदर्शित किया. आज हम इसे रिमोट से चलने वाली टॉय शिप या ड्रोन कहते हैं. वायरलेस कम्यूनिकेशन, रोबॉटिक्स, लॉजिक गेट जैसी नई टेक्नोलॉजी से उन्होंने देखने वालों को हैरान कर दिया. लोगों को लगता था कि इनसे अंदर कोई छोटा बंदर है जो सिस्टम को नियंत्रित करता है. टेस्ला मानते थे कि एक दिन रिमोट से चलने वाली मशीनें लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा होंगी और ये भविष्यवाणी सच्चाई के बहुत करीब थी. कमर्शियल हाई-स्पीड एयरक्राफ्ट टेस्ला इमेज स्रोत,GETTY IMAGES टेस्ला ने कल्पना कि थी कि ऐसे एयरक्राफ्ट होंगे जो दुनिया भर में तेज़ गति से और देशों के बीच कमर्शियल रूट पर यात्रा करेंगे. इन एयरक्राफ्ट में बहुत से यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. चीन के इस आविष्कार पर हैरान थे मार्को पोलो निकोला टेस्ला ने कहा था, "वायरलेस पावर का सबसे अहम इस्तेमाल ईंधन के बिना उड़ने वाली मशीनों में होगा, जो लोगों को न्यूयॉर्क से यूरोप कुछ ही घंटों में पहुंचा देंगी." उस वक्त शायद इन बातों को पागलपन समझा जाता होगा. लेकिन टेस्ला एक बार फिर सही थे. कम से कम गति को लेकर. जहां तक बिना ईंधन के उड़ने वाले और बिजली से चलने वाले विमानों की बात है तो वो अब भी एक भविष्य का सपना है. महिला सशक्तिकरण टेस्ला इमेज स्रोत,GETTY IMAGES इमेज कैप्शन, फेसबुक की ऑपरेशनल डायरेक्टर शेरिल सैंडबर्ग, टेक्नोलॉजी की दुनिया में महिला सशक्तिकरण की मिसाल है. 1926 में कॉलियर्स के साथ उनके इंटरव्यू को 'वेन वुमन इज़ बॉस' शीर्षक दिया गया. इससे पता चलता है कि 68 साल के टेस्ला उस वक्त महिलाओं के लिए क्या सोचते थे. टेस्ला मानते थे महिलाएं बेहतर शिक्षा, रोज़गार और समाज में प्रभावशाली बनने के लिए वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगी. हालांकि बीती सदी में तकनीक को सामाजिक और राजनीतिक ज़िंदगी में महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ना मुश्किल है. ये ज़रूर देखा गया है कि महिलाएं तकनीक के क्षेत्र में बढ़ चढ़ हिस्सा ले रही हैं. याहू की कार्यकारी निदेशक और कम्प्यूटर इंजीनियर मैरिसा मेयर और फेसबुक की वर्तमान ऑपरेशनल डायरेक्टर शेरिल सैंडबर्ग इस बात का सबूत हैं. इनकी जैसी महिलाएं ने तकनीक के सहारे #metoo जैसे अभियान चलाकर वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने का काम किया है. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

 

निकोला टेस्ला की पांच भविष्यवाणियां जो सही साबित हुईं

टेस्ला
इमेज कैप्शन,

1856 में पैदा हुए टेस्ला एक आविष्कारक, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिज़िकल इंजीनियर थे. 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणियों ने उन्हें आज भी ज़िंदा रखा है.

निकोला टेस्ला 19 वीं शताब्दी के महान आविष्कारकों में से एक थे. हालांकि वो कभी अपने महान प्रतिद्वंद्वी थॉमस एडिसन जितने लोकप्रिय नहीं हुए.

दिलचस्प बात ये भी है कि थॉमस एडिसन उनके बॉस थे.

जो बिजली की रूप में ख़पत करते हैं इसे विकसित करने में क्रोएशियाई इंजीनियर निकोला टेस्ला का बड़ा योगदान है.

एडिसन डायरेक्ट करंट (डीसी) को बेहतर मानते थे, जो 100 वोल्ट की पावर पर काम करता था और उसे दूसरे वोल्टेज में बदलना मुश्किल था. लेकिन टेस्ला का सोचना था कि अल्टरनेटिव करंट (एसी) बेहतर है, क्योंकि उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान था.

टेस्ला

इमेज स्रोत,LIBRARY OF THE US CONGRESS

इमेज कैप्शन,

निकोला टेस्ला

जीत टेस्ला की हुई, लेकिन इतिहास में 'फादर ऑफ इलेक्ट्रिसिटी' थॉमस एडिसन को कहा गया.

दक्षिण अफ्रीका के उद्यमी एलोन मस्क का शुक्रिया अदा करना होगा, जिन्होंने बिजली से चलने वाली कारों की कंपनी को टेस्ला नाम दिया.

मस्क कंपनी में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं और उनकी कंपनी विशेष रूप से बिजली से चलने वाली कारें बनाती है.

टेस्ला ने विद्युत के आविष्कार के अलावा कई तरह की टेक्नोलॉजी की भविष्यवाणी की थी, जो दशकों बाद सच साबित होती दिखती हैं.

नीचे उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय भविष्यवाणियों का जिक्र है.

वाई फाई

टेस्ला

इमेज स्रोत,WENJIE DONG / GETTY IMAGES

वायरलेस टेक्नॉलॉजी को लेकर अपने जुनून के चलते टेस्ला ने डेटा ट्रांसमिशन पर केंद्रित कई आविष्कार किए और इससे जुड़े कई सिद्धांतों को विकसित किया.

गुइलेर्मो मार्कोनी ने सबसे पहले अटलांटिक भर में मोर्स कोड के ज़रिए पत्र भेजे. लेकिन टेस्ला इससे आगे का कुछ करना चाहते थे.

उन्होंने संभावना जताई थी कि पूरी दुनिया में एक दिन टेलिफोन सिग्नल, दस्तावेज़, संगीत की फाइलें और वीडियो भेजने के लिए वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा और आज वाई-फाई के ज़रिए ऐसा करना संभव है.

हालांकि वो खुद ऐसा कुछ नहीं बना पाए थे, उनकी ये भविष्यवाणी 1990 में वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कार के साथ सच हुई.

मोबाइल फोन

टेस्ला

इमेज स्रोत,KEVIN SMART / GETTY IMAGES

टेस्ला ने 1926 में एक अमरीकी मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में भविष्य के अपने एक और पूर्वानुमान का जिक्र किया था.

उन्होंने तस्वीरें, संगीत और वीडियो ट्रांस्मिट करने के अपने आइडिया को 'पॉकेट टेक्नोलॉजी' का नाम दिया. उन्होंने समार्टफोन के आविष्कार के 100 साल पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी.

लेकिन क्या टेस्ला ने ये सोचा होगा कि मोबाइल हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन जाएगा?

ड्रोन

टेस्ला

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

साल 1898 में टेस्ला ने बिना तार वाला और रिमोट से नियंत्रित होने वाला "ऑउटोमेशन" प्रदर्शित किया. आज हम इसे रिमोट से चलने वाली टॉय शिप या ड्रोन कहते हैं.

वायरलेस कम्यूनिकेशन, रोबॉटिक्स, लॉजिक गेट जैसी नई टेक्नोलॉजी से उन्होंने देखने वालों को हैरान कर दिया. लोगों को लगता था कि इनसे अंदर कोई छोटा बंदर है जो सिस्टम को नियंत्रित करता है.

टेस्ला मानते थे कि एक दिन रिमोट से चलने वाली मशीनें लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा होंगी और ये भविष्यवाणी सच्चाई के बहुत करीब थी.

कमर्शियल हाई-स्पीड एयरक्राफ्ट

टेस्ला

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

टेस्ला ने कल्पना कि थी कि ऐसे एयरक्राफ्ट होंगे जो दुनिया भर में तेज़ गति से और देशों के बीच कमर्शियल रूट पर यात्रा करेंगे. इन एयरक्राफ्ट में बहुत से यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी.

निकोला टेस्ला ने कहा था, "वायरलेस पावर का सबसे अहम इस्तेमाल ईंधन के बिना उड़ने वाली मशीनों में होगा, जो लोगों को न्यूयॉर्क से यूरोप कुछ ही घंटों में पहुंचा देंगी."

उस वक्त शायद इन बातों को पागलपन समझा जाता होगा. लेकिन टेस्ला एक बार फिर सही थे. कम से कम गति को लेकर.

जहां तक बिना ईंधन के उड़ने वाले और बिजली से चलने वाले विमानों की बात है तो वो अब भी एक भविष्य का सपना है.

महिला सशक्तिकरण

टेस्ला

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन,

फेसबुक की ऑपरेशनल डायरेक्टर शेरिल सैंडबर्ग, टेक्नोलॉजी की दुनिया में महिला सशक्तिकरण की मिसाल है.

1926 में कॉलियर्स के साथ उनके इंटरव्यू को 'वेन वुमन इज़ बॉस' शीर्षक दिया गया. इससे पता चलता है कि 68 साल के टेस्ला उस वक्त महिलाओं के लिए क्या सोचते थे.

टेस्ला मानते थे महिलाएं बेहतर शिक्षा, रोज़गार और समाज में प्रभावशाली बनने के लिए वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगी.

हालांकि बीती सदी में तकनीक को सामाजिक और राजनीतिक ज़िंदगी में महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ना मुश्किल है. ये ज़रूर देखा गया है कि महिलाएं तकनीक के क्षेत्र में बढ़ चढ़ हिस्सा ले रही हैं.

याहू की कार्यकारी निदेशक और कम्प्यूटर इंजीनियर मैरिसा मेयर और फेसबुक की वर्तमान ऑपरेशनल डायरेक्टर शेरिल सैंडबर्ग इस बात का सबूत हैं.

इनकी जैसी महिलाएं ने तकनीक के सहारे #metoo जैसे अभियान चलाकर वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने का काम किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

*👏माली समाज👏* बालोतरा सोरासी खेड़ा बालोतरा विवाह में 1 *हल्दी रसम बंद (211000 दंड* 2 *Dj बड़ा माइक स्पीकर बंद* दंड *(111000)* 3 *ओडोमणि बंद विवाह में (111000 हजार दण्ड है)* सिर्फ घर वाले ही कर सकेंगे 4 *विवाह मे भोजन सिर्फ बैठा क़े ही परोसो जायेगा और प्रसाद की तरह न की सेल्फ सर्विस दंड(111000)* 5 *विवाह मे कोई भी अन्य जाती वाला और बहार से जहाँ बिजनेस कर रहे हो उसको नहीं बुलाएंगे दंड ( 111000)* 6 *लड़की अगर शादी सुदा हे कुंवारे लडके से शादी नहीं करेंगी दंड अग्यारह लाख* *शादी की हुई शादी तोड़ते हे* *उसका दंड एकीस लाख* *कुंवाराई सोड़ते हे उसका दंड पांच लाख* 7 *अगर घर से बेटी भाग कर जाती हे तो माँ बाप पर दंड दो लाख और पूरी जिम्मेदारी माँ बाप की* सर्व सहमति से फैसला लिया गया हे सबको मानना पड़ेगा माली समाज सोरासी खेड़ा बालोतरा * Mali समाज👏 * 1 * Haldi Rasam Bandh in Balotra Sorasi Kheda Balotra Marriage (211000 Penalty * 2 * DJ Big Mike Speaker Band * (111000) * 3 * Odomani is in a closed marriage (111000 thousand is punished) 5 * No other caste person in marriage and where you are doing business from outside, will not call him Dand (111000) * 6 * If the girl is married, she will not marry a bachelor boy, the punishment is eleven lakh * * married, break the marriage * * his punishment is twenty lakhs * * his punishment is five lakhs * 7 * if the daughter is away from the house, then the father is away from the house. The decision has been taken with the consent of the father, everyone will have to accept the Mali Samaj Sorasi Kheda Balotra

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR PUNE MAHARASHTRA