ओमजी मुंडेल का जीवन परिचय – Om ji Mundel Jivani Biography In Hindi

ओमजी मुंडेल का जीवन परिचय – Om ji Mundel Jivani Biography In Hindi -


omji mundel

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं ओमजी मुंडेल के जीवन परिचय के बारे में, हम इस पोस्ट में आपको Om ji Mundel Jivani Biography, Family, Education, CareerComedy की शुरूआत के बारे में इस पोस्ट में आपको बताएंगे।

Om ji Mundel Biography And Wiki

नामडॉ ओमजी मुंडेल
जन्म1991 डिगरना पाली
उपनामगो भक्त ओमजी मुंडेल
उम्र30
पिता श्रीरूपाराम जी
पेशासंगीतकार
शिक्षा12 पास
धर्महिन्दू
नागरिकताभारतीय
पता ( Address )डिगरना पाली
भजन गुरुश्री माधुराम जी बिलाड़ा
कुल गऊ दान24 करोड़ 87 लाख
लक्ष्य1 करोड़ सालाना गऊ दान मे
उपाधिगो रत्न

Om ji Mundel Social Media Account

Social Media NameUser IDFollowers
Facebook Pagesinger Om ji Mundel60K Followers
Facebook GroupOm ji Mundel Offical99k Followers
Instagramom_ji_mundel1173 Followers
YouTubeNot KnowNot Know
TwitterNot KnowNot Know

ओमजी मुंडेल का जीवन परिचय

गौ माता के लिए अपने आपको पूरी तरीके से समर्पित कर देने वाले ओमजी मुंडेल आज संगीत की दुनिया में एक महान कलाकार तथा महान कॉमेडियन के रूप में काम कर रहे हैं इनके जीवन का एक ही लक्ष्य है कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाना तथा हर साल एक करोड़ रुपये गायों के लिए दान देना।  

ओमजी मुंडेल अपने भजनों के कारण राजस्थान में ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है यह अपने भजनों में भारत के वीर शहीद फौजी और गायों के बारे में बहुत ज्यादा गाते हैं और यह अपने रात्रि जागरण में होने वाली कमाई का पूरा हिस्सा गौ माता के लिए दान में दे देते हैं अब तक इन्होंने 24 करोड़ 87 लाख रुपए गायों के दान कर दिया है और इनका लक्ष्य 25 करोड़ रुपये दान करने का था जो कि जल्द ही पूरा होने वाला है इसके बाद यह भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास जाएंगे और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए अपील करेंगे।

ओमजी मुंडेल अपनी रात्रि जागरण में पुरानी कहावत और चुटकुले और कॉमेडी के माध्यम से लोगों के अंदर गौ माता के प्रति समर्पित होने के लिए जागृति का काम करते हैं यह जिस भी गांव या शहर में जाते हैं गौ माता के लिए दान पुण्य के लिए लोगों को अपील करते हैं।ओमजी मुंडेल अपना संपूर्ण जीवन को गौ माता के लिए और देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है इन्होंने अपने जीवन में उन वीर शहीद फौजी भाइयों तथा दीन दुखी जनमानस और गायों के लिए अपने आप को पूरी तरीके से समर्पित कर दिया है।

आज हमारे भारत देश में गायों की जो हालात है वह काफी चिंताजनक है और ओम जी मुंडेल जैसे लोगों का आभार है कि यह लोग हमारे देश में लोगों के मन में जागृति पैदा करने का काम कर रहे हैं प्राचीन समय से भारत में गाय को माता का दर्जा तक दिया गया है परंतु आज के समय में गायों को क़त्ल खानों में ले जाकर काट के इनके मास को विदेशों में बेच दिया जाता है जबकि हिंदू धर्म में यह सरासर गलत है फिर भी अब हमें इन परिस्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि हम अपने गौमाता को बसा सके और हमें ओमजी मुंडेल जैसे लोगों का पूर्ण रुप से समर्थन भी करना चाहिए।

ओमजी मुंडेल जन्म, परिवार, माता-पिता, शिक्षा, विवाह, घर

ओमजी मुंडेल का जन्म पाली जिले के जैतारण तहसील में डिगरना गांव में 1991  को हुआ था  इनके पिता का नाम श्री रूपा राम जी चौधरी है जो से पेशा से यह किसान है यह खेती बाड़ी का काम करते हैं इनके परिवार में तीन भाई और एक बहन है इनकी माता का देहांत बचपन में ही हो गया था इनका परिवार खेती का काम ही करता है और अपनी जिंदगी को चलाता है ओम जी मुंडेल की शिक्षा   कक्षा 12th की हुई, इनके बाद इन्होंने पढ़ाई की तरफ ध्यान नहीं दिया वैसे तो यह देश की सेवा के लिए फौजी बनना चाहते थे परंतु किन्हीं कारणों और परिस्थितियों की वजह से यह फौजी नहीं बन पाए तो इन्होंने अपने जीवन को देश सेवा के लिए गौ माता के लिए समर्पित कर दिया।

ओमजी मुंडेल का घर पाली जिले के जैतारण तहसील में डिगरना गांव में है वैसे यह ज्यादातर जोधपुर में ही रहते हैं यहां इन्होंने अपनी एक गौ माता की सेवा ओर वीर शहीदो के लिए एक संगठन बना रखा है जिसका नाम अमर सेवा संगठन है, जिसके यह राष्ट्रीय अध्यक्ष है।



ओमजी मुंडेल कैरियर की शुरुआत

ओमजी मुंडेल के कैरियर की शुरुआत बचपन से ही मानी जाती है बचपन में ही इन्होंने गायन की कला में काफी ज्यादा रुचि देखी जाती थी और यह बचपन से ही भजन जागरण में जाकर उन का आनंद लिया करते थे यह देश सेवा के लिए हमेशा आगे आते थे इसीलिए इनका एक सपना भी था कि यह फौजी बने परंतु यह नहीं बन पाये तो इन्होंने देश सेवा के लिए गायन की दुनिया से मंच के द्वारा लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

ओमजी मुंडेल अपने भजन गायन के माध्यम से आगे बढ़े और काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुई, जब इन के भजन सुनने में लोगों की लाखों की भीड़ आने लगी तो इन्होंने गौ माता के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया और लोगों को गौ सेवा के लिए अपील करने लगे। यह अपने पेट के लिए भजन गायन का काम नहीं करते हैं बल्कि जो भी पैसा इनको रात्रि जागरण का भजन गायन में मिलता है वह सारा पैसा यह गौ दान में दे दिया करते हैं इन्होंने अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाया कि यह सालाना 10000000 रुपए का गौ दान के लिए भजन गाकर इकट्ठा करेंगे और गायों के लिए दान करेंगे, उन्होंने अपने जीवन में ₹250000000 इकट्ठा करके गो-दान के लिए लक्ष्य बनाया हुआ है जो अभी पूरा होने वाला है उन्होंने अब तक 24 करोड़ 87 लाख रुपए इकट्ठा कर दिए हैं और गोदान के लिए दे दिए हैं जो कि शायद अब तक का सबसे बड़ा गौ-दान होगा ।

इसके अलावा ओमजी मुंडेल उन वीर शहीदों के घर पर रात्रि जागरण का कार्यक्रम करते हैं और वहां पर भारत माता के लिए शहीद होने वाले जवानों के गुणगान करते हैं यह इन वीर शहीदों के घरों में बिल्कुल फ्री में जागरण आयोजित करते हैं।



ओमजी मुंडेल की उपलब्धिया

ओमजी मुंडेल अपने जीवन में कहीं सारी उपलब्धियां हासिल की है इन्होंने गौ सेवा के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित किया और गौ रतन की उपाधि हासिल की।

ओमजी मुंडेल को तमिलनाडु सरकार द्वारा डॉक्टर की उपाधि से भी नवाजा गया, इन्होंने अपने जीवन को पूर्ण रूप से राष्ट्र को समर्पित कर रखा है यह जहां कहीं पर भी जाते हैं उन वीर शहीदों के गुणगान जरूर करते हैं जो देश की सेवा करते करते वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।

 ओमजी मुंडेल आज भारत में हो रहे गायों के कत्ल के बारे में भी काफी चिंतित रहते हैं और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे लक्ष्य बनाएं जिन्हें पूरे कर दिए हैं और आगे भी इसी तरीके के लक्ष्य इन्होंने अपने जीवन में बना है।

 ओमजी मुंडेल ने अपने जीवन में देश की सेवा के लिए हमेशा आगे आए, इन्होंने गौ-दान के लिए 25 करोड़ का जो टारगेट लक्ष्य बनाया उसे पूरा करके दिखाया और शायद देश में सबसे बड़ा गो-दान ₹250000000  ओमजी मुंडेल के द्वारा दिया गया है उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की और भजन के सत्र में तो इन्हें एक महान संगीतकार, महान कॉमेडियन और हमारी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया जा सकता है। 



ओमजी मुंडेल के जीवन के लक्ष्य

हर किसी के जीवन में उनके कुछ सपने होते हैं जो वह कहीं ना कहीं पूरे करते हैं इसी तरीके से ओमजी मुंडेल के जीवन में कुछ ऐसे सपने देखे हैं जिनको यह पूरा कर रहे हैं यह देश की सेवा के लिए एक फौजी बनना चाहते थे परंतु नहीं बन पाए तो इन्होंने अपने आप को देश की सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित करते हुए लोगों के जीवन में जनजागृति का काम किया।

ओमजी मुंडेल की हर 1 साल में गौ-दान का लक्ष्य एक करोड रुपए दान करने का है जिसे ये लगातार पूर्ण करते आ रहे हैं।

इन्होंने अपने जीवन में ₹250000000 गोदान के लिए लक्ष्य बनाया, जिसे इन्होंने पूरा हाल ही में यह करने वाले हैं। 

ओमजी मुंडेल गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाना चाहते हैं इसके लिए यह एक आगामी समय में 7 नवंबर 2021 को एक बहुत बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं जिसमें यह गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने की प्रयास करेंगे।

ओमजी मुंडेल पूर्ण रूप से गौ माता और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित एक महान नायक के रूप में सामने आ रहे हैं और यह अपने गायन कला से लोगों के मन में जाकर देश के प्रति समर्पित होने की भाव जगा रहे हैं।



 ओमजी मुंडेल  एक महान गौ-सेवक और राष्ट्रभक्त है जो पूर्ण रूप से देश के लिए समर्पित है यह गौ माता के लिए और अपने राष्ट्र के लिए अपनी जान तक निछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

आपको हमारे द्वारा लिखी गयी Om ji Mundel Biography in Hindi  पोस्ट अच्छी लगी हो तो, आप हमारे Hindi Biography 2021 वेबसाइट की सदस्यता लेने के लिए Right Side मे दिखाई देने वाले Bell Icon को दबाकर Subscribe जरूर करे।

Hamara ek hi Nara hoga 

Gau Mata ko rashtra Mata ghoshit karo गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो हमारा यही नारा होगा 

दोस्तों आई हम बात करते हैं गौ माता के बारे में कमेंट में जरूर जवाब दें गौमाता हमारी राष्ट्रमाता होनी चाहिए





Comments

  1. hamari website ke artical kyo copy kar rahe ho, sidha hamare sath kaam kar lo.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

*👏माली समाज👏* बालोतरा सोरासी खेड़ा बालोतरा विवाह में 1 *हल्दी रसम बंद (211000 दंड* 2 *Dj बड़ा माइक स्पीकर बंद* दंड *(111000)* 3 *ओडोमणि बंद विवाह में (111000 हजार दण्ड है)* सिर्फ घर वाले ही कर सकेंगे 4 *विवाह मे भोजन सिर्फ बैठा क़े ही परोसो जायेगा और प्रसाद की तरह न की सेल्फ सर्विस दंड(111000)* 5 *विवाह मे कोई भी अन्य जाती वाला और बहार से जहाँ बिजनेस कर रहे हो उसको नहीं बुलाएंगे दंड ( 111000)* 6 *लड़की अगर शादी सुदा हे कुंवारे लडके से शादी नहीं करेंगी दंड अग्यारह लाख* *शादी की हुई शादी तोड़ते हे* *उसका दंड एकीस लाख* *कुंवाराई सोड़ते हे उसका दंड पांच लाख* 7 *अगर घर से बेटी भाग कर जाती हे तो माँ बाप पर दंड दो लाख और पूरी जिम्मेदारी माँ बाप की* सर्व सहमति से फैसला लिया गया हे सबको मानना पड़ेगा माली समाज सोरासी खेड़ा बालोतरा * Mali समाज👏 * 1 * Haldi Rasam Bandh in Balotra Sorasi Kheda Balotra Marriage (211000 Penalty * 2 * DJ Big Mike Speaker Band * (111000) * 3 * Odomani is in a closed marriage (111000 thousand is punished) 5 * No other caste person in marriage and where you are doing business from outside, will not call him Dand (111000) * 6 * If the girl is married, she will not marry a bachelor boy, the punishment is eleven lakh * * married, break the marriage * * his punishment is twenty lakhs * * his punishment is five lakhs * 7 * if the daughter is away from the house, then the father is away from the house. The decision has been taken with the consent of the father, everyone will have to accept the Mali Samaj Sorasi Kheda Balotra

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR PUNE MAHARASHTRA