भागवत गीता के श्लोक

आइए जानते है दोस्तो गीता के श्लोक



गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य


श्लोक- 1

योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।
सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।

अर्थात- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योगयुक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 2



नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।
न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।।

अर्थात- योगरहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावनारहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 3



विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।
निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।

अर्थात- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 4



न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।
कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।

अर्थात- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके परिणाम भी देती है।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 5


नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।
शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।

अर्थात- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 6

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।

अर्थात- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 7

न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।
जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।

अर्थात- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही करावे।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 8

ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।
मम वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।

अर्थात- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।

गीता के कुल 700 श्लोकों में से केवल ये 9 श्लोक बदल सकते हैं हर किसी का भाग्य
श्लोक- 9

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।

अर्थात- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर। 



राम चन्द्र  national वीडियो लाईक वह फॉलो करें
 


Comments

Popular posts from this blog

*👏माली समाज👏* बालोतरा सोरासी खेड़ा बालोतरा विवाह में 1 *हल्दी रसम बंद (211000 दंड* 2 *Dj बड़ा माइक स्पीकर बंद* दंड *(111000)* 3 *ओडोमणि बंद विवाह में (111000 हजार दण्ड है)* सिर्फ घर वाले ही कर सकेंगे 4 *विवाह मे भोजन सिर्फ बैठा क़े ही परोसो जायेगा और प्रसाद की तरह न की सेल्फ सर्विस दंड(111000)* 5 *विवाह मे कोई भी अन्य जाती वाला और बहार से जहाँ बिजनेस कर रहे हो उसको नहीं बुलाएंगे दंड ( 111000)* 6 *लड़की अगर शादी सुदा हे कुंवारे लडके से शादी नहीं करेंगी दंड अग्यारह लाख* *शादी की हुई शादी तोड़ते हे* *उसका दंड एकीस लाख* *कुंवाराई सोड़ते हे उसका दंड पांच लाख* 7 *अगर घर से बेटी भाग कर जाती हे तो माँ बाप पर दंड दो लाख और पूरी जिम्मेदारी माँ बाप की* सर्व सहमति से फैसला लिया गया हे सबको मानना पड़ेगा माली समाज सोरासी खेड़ा बालोतरा * Mali समाज👏 * 1 * Haldi Rasam Bandh in Balotra Sorasi Kheda Balotra Marriage (211000 Penalty * 2 * DJ Big Mike Speaker Band * (111000) * 3 * Odomani is in a closed marriage (111000 thousand is punished) 5 * No other caste person in marriage and where you are doing business from outside, will not call him Dand (111000) * 6 * If the girl is married, she will not marry a bachelor boy, the punishment is eleven lakh * * married, break the marriage * * his punishment is twenty lakhs * * his punishment is five lakhs * 7 * if the daughter is away from the house, then the father is away from the house. The decision has been taken with the consent of the father, everyone will have to accept the Mali Samaj Sorasi Kheda Balotra

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR PUNE MAHARASHTRA