भारत

 

भारत

विश्व का सबसे बड़ा संघीय गणतन्त्र
यह लेख निर्वाचित लेख बनने के लिए परखने हेतु रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए निर्वाचित लेख आवश्यकताएँ देखें।

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्यअंग्रेज़ीRepublic of Indiaदक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीननेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है।

भारत गणराज्य
Republic of India (अंग्रेज़ी में)
क्षैतिज तीन रंग का झण्डा जिसमें उपर से नीचे केसरीया (गहरा भगवा), सफेद और हरे रंगी की तीन क्षैतिज पटियाँ हैं। सफेद रंग की पट्टी के केन्द्र में गहरे-नीले रंग का एक चक्र बना हुआ है जिसमें २४ आरियां हैं।दायें, बायें और दर्शक की ओर देखते हुये तीन शेर दिखाई देते हैं। नीचे के भाग में चित्रवल्लरी के मध्य में २४-आरियों वाला एक चक्र है, जिसके बांए तरफ़ एक दौडता हुआ घौडा और दांए तरफ़ एक बैल है। सबसे नीचे एक आदर्श वाक्य "सत्यमेव जयते" लिखा है।
ध्वजप्रतीक चिह्न
राष्ट्रवाक्य: "सत्यमेव जयते" (संस्कृत)
"सत्य की ही विजय होती है"
राष्ट्रगान: जन गण मन (संस्कृत)[1][2]
राष्ट्र गीत: (संस्कृत)
वन्दे मातरम्
"माँ, मैं आपको नमन करता हूँ।"[a][3][2]
भारत पर केन्द्रित ग्लोब चित्र जिसमें भारत पर प्रकाश डाला गया है।
भारत द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को गहरे हरे रंग में दिखाया गया है;
दावाकृत भूभाग जिसपर नियंत्रण नहीं है उसे हल्के हरे रंग में दिखाया गया है।
राजधानीनई दिल्ली
28°36.8′N 77°12.5′E / 28.6133°N 77.2083°E
सबसे बड़ा नगरमुम्बई
राजभाषा(एँ)
मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषायें
अन्य भाषाएँ447 languages[c]
धर्म
निवासीभारतीय
सरकारसंघीय संसदीय
संवैधानिक गणराज्य[9]
 - राष्ट्रपतिराम नाथ कोविन्द[10]
 - उपराष्ट्रपतिवेंकैया नायडू
 - प्रधान मंत्रीनरेंद्र मोदी (भाजपा)
 - लोकसभा अध्यक्षम बिरला (भाजपा)
 - भारत के मुख्य न्यायाधीशएन. वी. रमना
विधान मण्डलभारतीय संसद
 - उच्च सदनराज्यसभा
 - निम्न सदनलोक सभा
स्वतन्त्रता यूनाइटेड किंगडम
 - अधिराज्य१५ अगस्त १९४७ 
 - गणराज्य२६ जनवरी १९५० 
क्षेत्रफल
 - कुल३२,८७,२६३ km2[d] (सातवां)
 - जल (%)९.६
जनसंख्या
 - २०१६ जनगणना१,२७,००००००० (द्वितीय)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी)२०२० प्राक्कलन
 - कुल$१२.३६३ महाशंख/(ट्रिलियन)[11] (तीसरा)
 - प्रति व्यक्ति$९,०२७[11] (११८वीं)
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक)२०२० प्राक्कलन
 - कुल$३.२०२ महाशंख/(ट्रिलियन)[11] (५वीं)
 - प्रति व्यक्ति$२,३३८[11] (१३९वाँ)
गिनी (२०१०)३३.९[12]
मध्यम · ३९वाँ
मानव विकास सूचकांक (२०१९)Increase ०.६४५[13][14]
मध्यम · १३१वाँ (मध्यम)
मुद्राभारतीय रुपया () (INR)
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यू॰टी॰सी॰+५:३०)
 - ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)अपरिवर्तनीय (यू॰टी॰सी॰+५:३०)
दिनांक प्रारूपdd-mm-yyyy (CE)
यातायात चालन दिशाleft
दूरभाष कूट+९१
इंटरनेट टीएलडीडॉट इन

आधुनिक मानव या होमो सेपियन्स अफ्रीका से भारतीय उपमहाद्वीप में ५५,००० साल पहले आये थे। [15] ९,००० वर्ष पहले ये सिंधु नदी के पश्चिमी हिस्से की तरफ बसे हुए थे जहाँ से इन्होने धीरे धीरे पलायन किया और सिंधुघाटी की सभ्यता के रूप में विकसित हुए। [16] १,२०० ईसा पूर्व संस्कृत भाषा सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में फैली हुए थी और तब तक यहाँ पर हिन्दू धर्म का उद्धव हो चुका था और ऋग्वेद की रचना भी हो चुकी थी। [17] ४०० ईसा पूर्व तक आते आते हिन्दू धर्म में जातिवाद देखने को मिल जाता है। [18] इसी समय बौद्ध एवं जैन धर्म उत्पन्न हो रहे होते हैं। [19] प्रारंभिक राजनीतिक एकत्रीकरण ने गंगा बेसिन में स्थित मौर्य और गुप्त साम्राज्यों को जन्म दिया। [20] उनका समाज विस्तृत सृजनशीलता से भरा हुआ था। [21]

प्रारंभिक मध्ययुगीन काल में, ईसाई धर्मइस्लामयहूदी धर्म और पारसी धर्म ने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी तटों पर जड़ें जमा लीं।[22] मध्य एशिया से मुस्लिम सेनाओं ने भारत के उत्तरी मैदानों पर लगातार अत्याचार किया,[23] अंततः दिल्ली सल्तनत की स्थापना हुई और उत्तर भारत को मध्यकालीन इस्लाम साम्राज्य में मिला लिया गया। [24] 15 वीं शताब्दी में, विजयनगर साम्राज्य ने दक्षिण भारत में एक लंबे समय तक चलने वाली समग्र हिंदू संस्कृति बनाई।[25] पंजाब में सिख धर्म की स्थापना हुई। [26] धीरे-धीरे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का विस्तार हुआ, जिसने भारत को औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था में बदल दिया तथा अपनी संप्रभुता को भी मजबूत किया।[27] ब्रिटिश राज शासन 1858 में शुरू हुआ। धीरे धीरे एक प्रभावशाली राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू हुआ जिसे अहिंसक विरोध के लिए जाना गया और ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का प्रमुख कारक बन गया। [28] 1947 में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य को दो स्वतंत्र प्रभुत्वों में विभाजित किया गया, भारतीय अधिराज्य तथा पाकिस्तान अधिराज्य, जिन्हे धर्म के आधार पर विभाजित किया गया। [29][30]

1950 से भारत एक संघीय गणराज्य है। भारत की जनसंख्या 1951 में 36.1 करोड़ से बढ़कर 2011 में 1.211 करोड़ हो गई।[31] प्रति व्यक्ति आय $64 से बढ़कर $1,498 हो गई और इसकी साक्षरता दर 16.6% से 74% हो गई। भारत एक तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का केंद्र बन गया है। [32] अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय तथा अद्वितीय प्रगति की। भारतीय फिल्में, संगीत और आध्यात्मिक शिक्षाएं वैश्विक संस्कृति में विशेष भूमिका निभाती हैं। [33] भारत ने गरीबी दर को काफी हद तक कम कर दिया है।[34] भारत देश परमाणु बम रखने वाला देश है। कश्मीर तथा भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन सीमा पर भारत का पाकिस्तान तथा चीन से विवाद चल रहा है।[35] लैंगिक असमानता, बाल शोषण, बाल कुपोषण,[36] गरीबी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण इत्यादि भारत के सामने प्रमुख चुनौतियाँ है।[37] 21.4% क्षेत्र पर वन है।[38] भारत के वन्यजीव, जिन्हें परंपरागत रूप से भारत की संस्कृति में सहिष्णुता के साथ देखा गया है,[39] इन जंगलों और अन्य जगहों पर संरक्षित आवासों में निवास करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*👏माली समाज👏* बालोतरा सोरासी खेड़ा बालोतरा विवाह में 1 *हल्दी रसम बंद (211000 दंड* 2 *Dj बड़ा माइक स्पीकर बंद* दंड *(111000)* 3 *ओडोमणि बंद विवाह में (111000 हजार दण्ड है)* सिर्फ घर वाले ही कर सकेंगे 4 *विवाह मे भोजन सिर्फ बैठा क़े ही परोसो जायेगा और प्रसाद की तरह न की सेल्फ सर्विस दंड(111000)* 5 *विवाह मे कोई भी अन्य जाती वाला और बहार से जहाँ बिजनेस कर रहे हो उसको नहीं बुलाएंगे दंड ( 111000)* 6 *लड़की अगर शादी सुदा हे कुंवारे लडके से शादी नहीं करेंगी दंड अग्यारह लाख* *शादी की हुई शादी तोड़ते हे* *उसका दंड एकीस लाख* *कुंवाराई सोड़ते हे उसका दंड पांच लाख* 7 *अगर घर से बेटी भाग कर जाती हे तो माँ बाप पर दंड दो लाख और पूरी जिम्मेदारी माँ बाप की* सर्व सहमति से फैसला लिया गया हे सबको मानना पड़ेगा माली समाज सोरासी खेड़ा बालोतरा * Mali समाज👏 * 1 * Haldi Rasam Bandh in Balotra Sorasi Kheda Balotra Marriage (211000 Penalty * 2 * DJ Big Mike Speaker Band * (111000) * 3 * Odomani is in a closed marriage (111000 thousand is punished) 5 * No other caste person in marriage and where you are doing business from outside, will not call him Dand (111000) * 6 * If the girl is married, she will not marry a bachelor boy, the punishment is eleven lakh * * married, break the marriage * * his punishment is twenty lakhs * * his punishment is five lakhs * 7 * if the daughter is away from the house, then the father is away from the house. The decision has been taken with the consent of the father, everyone will have to accept the Mali Samaj Sorasi Kheda Balotra

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR

MAJISA SHOES AGENCY SHIKRAPUR PUNE MAHARASHTRA